बिहार

डीएम ने किया नरपतगंज अंचल व प्रखंड कार्यालय का औचक निरीक्षण

अररिया(रंजीत ठाकुर): जिला पदाधिकारी इनायत खान ने आज गुरुवार 2 जून को नरपतगंज अंचल व प्रखंड कार्यालय का किया औचक निरीक्षण। औचक निरीक्षण से कार्यालय कर्मियों में हड़कंप। करीब 3 घंटों तक चला जांच, जांच में कई अनियमितता आए सामने, अनियमितता को देख कार्यालय कर्मियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश। वहीं जांच के बाद सैकड़ों फरियादियों ने जिला पदाधिकारी से सुनाया अपनी समस्या और दिए आवेदन, जिला पदाधिकारी ने हर फरियादियों की समस्या बारीकी से सुनने के बाद कहां जांच कर होगी समस्या का समाधान। जिला पदाधिकारी अररिया श्रीमती इनायत खान ने पत्रकार को संबोधित करते हुए उन्होंने बताया कि हमने लगभग अंचल में हो रहे कार्यों की गहन छानबीन की है। अनियमितता सामने आया है कर्मियों को निर्देश दिया गया है, कुछ इसी प्रकार प्रखंड कार्यालय में भी देखने को मिला है, आवश्यक दिशा निर्देश दे दिया गया है। आगे हम खुद आकर सभी विकासात्मक योजनाओं का जांच करेंगे।

Related posts

महावीर कैंसर संस्थान के गेट पर नाले से निकलीं सैकड़ों विदेशी शराब की खाली बोतलें, शराबबंदी पर उठे सवाल

सावन की पहली सोमवारी पर शिवभक्ति का महासैलाब, फुलवारी शरीफ से संपतचक तक गूंजा “हर-हर महादेव”

रोटरी क्लब ऑफ पटना वाइब्रेंट ने अनाथालय के बच्चों के बीच बांटी पाठ्य सामग्री

error: