शेखपुरा, सोनू कुमार : आज दिनांक 15 जनवरी 2026 को शेखपुरा के जिला पदाधिकारी श्री शेखर आनंद एवं पुलिस अधीक्षक श्री बलिराम कुमार चौधरी ने संयुक्त रूप से शेखपुरा स्थित परेड ग्राउंड का निरीक्षण किया l निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने परेड ग्राउंड में चल रहे निर्माण कार्यों की वर्तमान स्थिति को देखा। उन्होंने संबंधित संवेदक को निर्माण में प्रयुक्त होने वाली सामग्री उच्च गुणवत्ता (Quality) की होनी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी स्तर पर गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
NEET परीक्षा को लेकर
परेड ग्राउंड के उपरांत जिला पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक जवाहर नवोदय विद्यालय (JNV), शेखपुरा पहुँचे। ज्ञात हो कि अगले माह यहाँ NEET परीक्षा का आयोजन होना है। परीक्षा की संवेदनशीलता को देखते हुए अधिकारियों ने विद्यालय के प्राचार्य (Principal) को निम्नलिखित महत्वपूर्ण निर्देश दिए: विधि-व्यवस्था (Law & Order): परीक्षा के दौरान शांतिपूर्ण माहौल सुनिश्चित करने के लिए पुख्ता इंतजाम किए जाएं।
तकनीकी सुरक्षा: परीक्षा केंद्रों के कमरों में CCTV कैमरे और जैमर (Jammer) लगाने की प्रक्रिया जल्द पूरी करने का निर्देश दिया गया ताकि कदाचार मुक्त परीक्षा संपन्न हो सके।
बुनियादी सुविधाएं: परीक्षा के लिए निर्धारित कमरों को पूरी तरह ‘फंक्शनल’ (उपयोगी) बनाने और लाइट, पंखे व अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर जिला प्रशासन के अन्य वरीय अधिकारी और विद्यालय प्रबंधन के सदस्य भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर वरीय उप समाहर्ता-सह-जिला गोपनीय पदाधिकारी, जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रिंसपल, जिला शिक्षा पदाधिकारी आदि उपस्थित थें।
