बिहार

पटना के महावीर मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री, बजरंगबली समेत देवताओं की पूजा-अर्चना

पटना, न्यूज़ क्राइम 24। राज्य के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शनिवार को पटना जंक्शन स्थित प्रसिद्ध महावीर मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में बजरंगबली, भगवान शंकर और शनि देव की आराधना कर राज्य की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर पहुंचने पर मुख्यमंत्री ने सबसे पहले पद्मश्री आचार्य किशोर कुणाल की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना की।

Advertisements
Ad 1

मुख्य द्वार पर श्री महावीर स्थान न्यास समिति के सचिव सायण कुणाल, समस्तीपुर की सांसद शांभवी चौधरी तथा विजय कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मुख्यमंत्री करीब 20 मिनट तक मंदिर परिसर में रहे। इस दौरान उन्होंने मंदिर की व्यवस्था और गतिविधियों को लेकर सचिव सायण कुणाल से जानकारी भी ली। मौके पर मंदिर के एसीईओ बीके मिश्रा, अधीक्षक के सुधाकरण समेत कई अधिकारी एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।

Related posts

रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ी गई तत्कालीन महिला दारोगा को तीन वर्ष की सजा

गिग वर्कर्स को भीषण गर्मी से राहत, गांधी मैदान-इनकम टैक्स गोलंबर में बने AC लॉउंज

बिहार : PMCH में नया रेडियोलॉजी विभाग शुरू, एक छत के नीचे अल्ट्रासाउंड-CT-एक्सरे स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने दी सख्त हिदायत

error: