बिहार

फुलकाहा पुलिस की लगातार बड़ी कार्रवाई, छापेमारी में चोरी की चार बाइक बरामद!

अररिया, रंजीत ठाकुर। भारत-नेपाल सीमा से सटे फुलकाहा थाना पुलिस ने लगातार अपराध नियंत्रण अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए शुक्रवार रात एक घर में छापेमारी कर चोरी की चार बाइक बरामद की है। हालांकि पुलिस के पहुंचने की भनक लगते ही आरोपी मौके से फरार हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नवाबगंज पंचायत के वार्ड संख्या-07 स्थित कोशिकापुर गांव में मोहम्मद रुस्तम एवं मोहम्मद हजरत (पिता मोहम्मद सोमी मियां) के घर छापेमारी की। इस दौरान वहां से चोरी की चार मोटरसाइकिल बरामद की गई। जब्त वाहनों में तीन सुपर स्प्लेंडर एवं एक टीवीएस अपाचे बाइक शामिल है। अपाचे बाइक के वास्तविक मालिक की पहचान के लिए पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है।

Advertisements
Ad 1

शनिवार को मामले की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष विकास कुमार मौर्य ने बताया कि सूचना मिली थी कि आरोपियों के घर चोरी की बाइक छिपाकर रखी गई है। सूचना मिलते ही टीम गठित कर छापेमारी की गई, जहां से चार बाइक बरामद की गई। बरामदगी के बाद कागजी कार्रवाई पूरी कर मामला दर्ज किया जा रहा है तथा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। यह कार्रवाई अंचल निरीक्षक रानीगंज सतीश कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई। छापेमारी दल में थानाध्यक्ष विकास कुमार मौर्य, अपर थानाध्यक्ष गुलशन कुमार, अमित कुमार, पीटीसी बिपिन कुमार सहित कई पुलिसकर्मी शामिल थे।

Related posts

पटना के महावीर मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री, बजरंगबली समेत देवताओं की पूजा-अर्चना

अररिया में स्मैक सप्लाई करने वाले चार तस्कर गिरफ्तार, 1.035 किलो मादक पदार्थ बरामद!

छत्तीसगढ़ में आईईडी विस्फोट में 4 जवान शहीद

error: