बिहार

अररिया में स्मैक सप्लाई करने वाले चार तस्कर गिरफ्तार, 1.035 किलो मादक पदार्थ बरामद!

अररिया, रंजीत ठाकुर। पुलिस को नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है। जिले में स्मैक की सप्लाई करने वाले मालदा (पश्चिम बंगाल) के चार तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से करीब 1 किलो 35 ग्राम स्मैक जैसा मादक पदार्थ, एक कार, चार मोबाइल फोन समेत अन्य सामान बरामद किया गया है।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत न्यू मिरगंज दाहा एनएच-27 पक्की सड़क के पास छापेमारी की गई। इस दौरान एक होंडा वेन्यू कार (WB02 AQ-3598) पर सवार चार संदिग्धों को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर कार के डिक्की व टूल बॉक्स से मादक पदार्थ बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान उमर अली (21), रोहित शेख (19), सबीरुल शेख (27) और सद्दीकुल (19) के रूप में हुई है।

सभी आरोपी पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के निवासी बताए गए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने जिले में स्मैक सप्लाई नेटवर्क से जुड़े कई अहम खुलासे किए हैं। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है तथा गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। इस संबंध में नगर थाना में कांड संख्या 230/2026 दर्ज कर एनडीपीएस एक्ट सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिले में नशा तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी हाल में तस्करों को बख्शा नहीं जाएगा।

Related posts

औरंगाबाद दुष्कर्म मामले की जांच के लिए राजद की छह सदस्यीय समिति कल जाएगी घटनास्थल

उर्वरक की कालाबाजारी पर जीरो टॉलरेंस, 330 लाइसेंस रद्द एवं 72 मामलों में प्राथमिकी दर्ज :मंत्री श्री विजय कुमार

गंगा के बढ़ते जलस्तर का सांसद रविशंकर प्रसाद ने किया निरीक्षण

error: