रामपुर, अवनीत कुमार शर्मा : ओवरलोड बड़े डंपरों के संचालन को लेकर जिलाधिकारी अजय द्विवेदी ने सख्त रुख अपनाया है। इंटरव्यू के दौरान ओवरलोडिंग और सड़क सुरक्षा को लेकर पूछे गए सवाल पर डीएम ने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
संबंधित अधिकारियों को लगातार जांच और प्रभावी कार्रवाई के निर्देश डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि क्षमता से अधिक भार लेकर चलने वाले डंपरों की जांच की जाए और ओवरलोड पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
सड़क सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों पर होगी कार्रवाई
प्रशासन का फोकस ओवरलोड वाहनों पर प्रभावी अंकुश लगाने के साथ-साथ आमजन की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने पर है। डीएम के सख्त निर्देशों के बाद संबंधित विभागों में कार्रवाई तेज होने की उम्मीद है।
