बिहार

पटना वीमेंस कॉलेज में ‘लोकतंत्र अनफिल्टर्ड’ विषय पर रील निर्माण प्रतियोगिता

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) पटना वीमेंस कॉलेज के राजनीति विज्ञान विभाग की ओर से जागृति (संवैधानिक मूल्य एवं नैतिकता क्लब) के सहयोग से अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस के अवसर पर 24 सितंबर 2026 को रील निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ‘लोकतंत्र अनफिल्टर्ड : युवा नागरिकों के दृष्टिकोण से भारत’ विषय पर आयोजित प्रतियोगिता में छात्राओं को डिजिटल माध्यम के जरिए लोकतंत्र के मूल्यों, चुनौतियों और वास्तविकताओं को रचनात्मक तरीके से प्रस्तुत करने का अवसर मिला।

प्रतियोगिता का निर्णयन जनसंचार विभाग की विभागाध्यक्ष सुश्री रोमा, अंग्रेजी संचार एवं मीडिया विभाग के अतिथि संकाय श्री फ्रैंक क्रिक्सर तथा जनसंचार विभाग के सहायक प्राध्यापक श्री अजय कुमार झा ने किया। कार्यक्रम का आयोजन राजनीति विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष सुश्री विनिता प्रियदर्शी, सहायक प्राध्यापक सुश्री फिज़ा दरख्तों एवं सहायक प्राध्यापक श्री अद्वैत्य सिन्हा के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम का संचालन सोम्या शुचि एवं सुरभि राज ने किया।

प्रतियोगिता में राजनीति विज्ञान विभाग के सत्र V की छात्राओं ने भाग लिया। छात्राओं ने निर्धारित विषय पर आधारित रचनात्मक रील प्रस्तुत करते हुए उत्साहपूर्वक सहभागिता की। प्रतियोगिता में साइमा कादरी एवं समूह ने प्रथम, सोम्या शुचि एवं समूह ने द्वितीय तथा दीप्ति राज एवं समूह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम का समापन राधा रानी द्वारा प्रस्तुत धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। उन्होंने अतिथियों, आयोजकों, संकाय सदस्यों और सभी प्रतिभागी छात्राओं के प्रति आभार व्यक्त किया। आयोजकों के अनुसार, प्रतियोगिता के माध्यम से छात्राओं को रचनात्मकता और डिजिटल माध्यम के जरिए लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अपनी समझ एवं दृष्टिकोण व्यक्त करने का अवसर मिला।

Related posts

जहानाबाद में अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक

पावर सब स्टेशन निर्माण में अनियमितता पर जिला पार्षद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि ने उठाए सवाल

भीखू भाई दलसानिया को पुन : भाजपा बिहार प्रदेश संगठन महामंत्री बनने पर बधाई

error: