बिहार

जहानाबाद में अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक

जहानाबाद, (न्यूज़ क्राइम 24) जहानाबाद पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में अपराध नियंत्रण एवं पुलिसिंग व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक, एसडीपीओ घोसी, डीएसपी रक्षित, डीएसपी साइबर क्राइम, डीएसपी यातायात सहित संबंधित पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान डायल-112 की प्रभावी गश्ती एवं त्वरित पुलिस प्रतिक्रिया, हाईवे पेट्रोलिंग, पुलिस दीदी कार्यक्रम, साइबर अपराध पर नियंत्रण तथा यातायात व्यवस्था की समीक्षा की गई।

पुलिस अधीक्षक ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को सतर्कता, बेहतर समन्वय एवं तत्परता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। साथ ही अपराध नियंत्रण को प्रभावी बनाने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

Related posts

रविशंकर प्रसाद ने भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना कर समस्त देशवासियों के मंगलमय जीवन की कामना की

फतुहा में शराब के बड़े स्टोरेज पॉइंट पर पुलिस की छापेमारी, 50 लाख की विदेशी शराब जब्त!

पटना की बाजार समिति में सात फल प्रतिष्ठानों की जांच, दो दुकानों से केले के नमूने लिए गए