बिहार

ध्वस्त पड़रिया पुल का जिला पदाधिकारी ने किया निरीक्षण,कई पदाधिकारी मौजूद

अररिया, रंजीत ठाकुर अररिया जिला अन्तर्गत सिकटी प्रखंड क्षेत्र में बकरा नदी के पड़रिया घाट का आज जिला पदाधिकारी, अररिया श्रीमती इनात खान द्वारा सभी तकनीकी अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस क्रम में अंचलाधिकारी को त्वरित कार्रवाई करते हुए पड़रिया घाट पर सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। ज्ञात्वय हो कि अररिया जिला अन्तर्गत सिकटी प्रखंड क्षेत्र के बकरा नदी पर पड़रिया घाट में बना पुल दिनांक 18 जून 2024 को टूट गया था।

Advertisements
Ad 1

उन्होंने निरीक्षण के दौरान कार्यपालक अभियंता बाढ़ नियंत्रण, पथ निर्माण विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग एवं अपर समाहर्ता आपदा अररिया को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। वहीं जिलाधिकारी द्वारा सिकटी प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न संभावित बाढ़ प्रवाहित क्षेत्र का भी निरीक्षण किया गया।
मौके पर अपर समाहर्ता आपदा अररिया, अनुमंडल पदाधिकारी अररिया एवं संबंधित तकनीकी विभाग के कार्यपालक अभियंता उपस्थित थे।

Related posts

लू से निपटने की तैयारी तेज, संयुक्त सचिव ने की समीक्षा बैठक

टैक्स कलेक्शन में उछाल, बिहार का राजस्व 43,324 करोड़ पहुंचा

डीएम ने पीएचईडी कार्यों की समीक्षा की, जलापूर्ति में लापरवाही पर दी कड़ी चेतावनी

error: