बिहार

बसमतिया में जिला पदाधिकारी ने लगाया जनता दरबार

अररिया, रंजीत ठाकुर : भारत नेपाल सीमा से सटे प्राथमिक विद्यालय बसमतिया में बुधवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में बिहार सरकार के सात निश्चय-3.0 के तहत संचालित सात निश्चय ‘सबका सम्मान-जीवन आसान’ अंतर्गत सरकार की विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम जनों तक प्रभावी रूप से पहुंचाने एवं योजनाओं से संबंधित परिवादों के सम्यक निराकरण के उद्देश्य से नरपतगंज प्रखंड अंतर्गत बसमतिया पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय, बसमतिया में “जनता के दरबार में जिलाधिकारी” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Advertisements
Ad 1

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पदाधिकारी अररिया विनोद दूहन ने की। मौके पर संबंधित जिला एवं प्रखंड स्तरीय प्रखंड विकास पदाधिकारी अजीत कुमार, अंचल पदाधिकारी रविंद्र कुमार उपस्थित रहे। इस जनता दरबार से क्षेत्र के लोगों में जहाँ विकास की आस जगा वहीं लोगों कहा भ्रष्टाचार पर भी अंकुश लगेगा।

Related posts

एनएच के किनारे से अनधिकृत पार्किंग एवं अवैध ढ़ाबों को हटाने का निदेश

श्रेयसी सिंह ने केंद्रीय मंत्रियों से की मुलाकात, बिहार में औद्योगिक विकास एवं निवेश को लेकर हुई सार्थक चर्चा

बिहार मॉडर्न पेंटाथलॉन ट्रायथल बायथल टीम गुजरात के लिए रवाना

error: