बिहार

शेखपुरा में सड़क सुरक्षा को लेकर जिलाधिकारी सख्त, अतिक्रमण हटाने और टोटो का रूट तय करने का दिया निर्देश

शेखपुरा, उमेश कुमार : जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर रोक और यातायात को सुगम बनाने के लिए जिलाधिकारी श्री शेखर आनंद ने बुधवार को कड़े निर्देश जारी किए।

समाहरणालय स्थित मंथन सभागार में आयोजित सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षा बैठक में डीएम ने जिले के ब्लैक स्पॉट्स और ट्रैफिक व्यवस्था की गहन समीक्षा की।

बैठक के प्रमुख निर्णय

  1. नगर निकायों का ज़ोन और टोटो का रूट निर्धारण
    शहर में जाम से राहत के लिए सभी नगर निकायों को अलग-अलग ज़ोन में बांटा जाएगा। ई-रिक्शा/टोटो के अनियंत्रित परिचालन पर रोक के लिए उनका अलग-अलग रूट तय करने का आदेश दिया गया।
  2. अतिक्रमण हटाओ अभियान
    बरबीघा और शेखपुरा रोड को तत्काल अतिक्रमण मुक्त किया जाए। फुटपाथों पर लगे ठेले-सब्जी विक्रेताओं को हटाया जाएगा। सड़क किनारे बाधक बन रहे बिजली के पोल भी स्थानांतरित होंगे।
  3. सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सभी स्कूलों के पास अनिवार्य स्पीड ब्रेकर बनेंगे। ब्लैक स्पॉट्स चिन्हित कर वहां स्पीड लिमिट बोर्ड, जेब्रा क्रॉसिंग और राउंड द टेप लगेगा।
    सड़क किनारे अवैध पेड़-पौधे हटेंगे। चेवाड़ा चौक जैसे संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी।
  • एकसरीबीघा के पास आपातकालीन स्थिति के लिए एम्बुलेंस तैनात होगी।
  1. सघन जांच अभियान
    जिला परिवहन पदाधिकारी को नियम तोड़ने वाले वाहनों के खिलाफ जिले भर में लगातार जांच करने का निर्देश।

अधिकारी रहे मौजूद

बैठक में उप विकास आयुक्त, सिविल सर्जन, जिला परिवहन पदाधिकारी, अनुमंडल अधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी सहित सभी जिला एवं प्रखंड स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

झमाझम बारिश ने खोली जलनिकासी की पोल, एम्स रोड से संपतचक तक सड़कों पर भरा पानी

रबीउल अव्वल का चांद नहीं दिखा, 15 अगस्त से शुरू होगा नया इस्लामी महीना

‘मिशन ग्रीन विलेज’ के तहत बांटे गए 200 पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

error: