बिहार

जिलाधिकारी ने घाटकुसुंभा प्रखंड कार्यालय का निरीक्षण, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी

शेखपुरा,  सोनू कुमार :  श्री शेखर आनंद, जिला पदाधिकारी शेखपुरा द्वारा जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने और सरकारी कार्यों में पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से आज घाटकुसुभा प्रखंड कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यालय के कामकाज की बारीकी से जांच पड़ताल किए , साथ ही, रजिस्टरों की गहन जांच किए। उन्होंने प्रखंड अंतर्गत संचालित विभिन्न महत्वपूर्ण पंजियों का अवलोकन किया गया यथा- योजना पंजी, कैशबुक पंजी,आगत-निर्गत पंजी , भंडार पंजी एवं फाइल इत्यादि। क्षतिपूर्ति एवं चेक निर्गत पंजी लाभुकों को दी जाने वाली राशि और भुगतान की प्रक्रिया की पारदर्शिता परखने के लिए। लापरवाही पर बरतने पर कार्रवाई भी करने का निदेश दिया।

इंटरनेट वायर, शिकायत पेटी, को सही तरीके से सुस्ज्जित कराने का भी निदेश दिया। अंचल कार्यालय घटकुसुम्भा में ऑनलाईन जमाबंदी, मोटेशन, परिमार्जन प्लस, किसान पंजीकरण आदि कार्यों को बारीकी से देखें तथा लंबित आवेदनों को ससमय निष्पादित भी कराने का निदेश दिया। साथ ही पंचायती राज विभाग के ऑपरेटर, जैकी कुमार, को प्रखंड विकास पदाधिकारी, घाटकुसुभा के स्तर से एक आईडी कार्ड निर्गत करने का निर्देश गया। शिकायत पेटी, सूचना पट्ट एवं ट्रेनिंग सेंटर को भी देखे साथ ही आगंतुकों का बैठने का स्थान सुसज्जित तथा अच्छी तरह से व्यवस्था करने का निर्देश दिए।

जिला पदाधिकारी महोदय ने सभी अभिलेखों को अद्यतन रखने का सख्त निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकारी कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बायोमैट्रिक हाजिरी की जाँच के दौरान उन्होंने सभी कर्मियों को समय पर कार्यालय उपस्थित होने की हिदायत दी ताकि आम जनता को अपने कार्यों के लिए अनावश्यक भटकना न पड़े।इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, प्रखंड विकास पदाधिकारी/अंचलाधिकारी तथा प्रखंड /अंचल स्तर के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

नवाबगंज पंचायत में आम सभा, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा

ग्रामीणों की भागीदारी से तैयार की गई पंचायत विकास की रूपरेखा

पटना जिले के सभी थानों में Child Help Desk और Child Corner स्थापित

error: