बिहार

जिला पदाधिकारी इनायत खान ने मखाना उत्पादन के संसाधन एवं कार्यों की भौतिक निरीक्षण किया

अररिया(रंजीत ठाकुर): श्रीमती इनायत खान, जिला पदाधिकारी द्वारा आज शनिवार को रानीगंज प्रखंड अंतर्गत मोहनी पंचायत में मुख्यमंत्री कुशल श्रमिक क्लस्टर योजना के तहत समेकित मत्स्य पालन एवं मखाना उत्पादन के संसाधन एवं कार्यों की भौतिक निरीक्षण किया गया। मौके पर संबंधित पदाधिकारी द्वारा इसके निर्माण एवं संचालन के विभिन्न आयामों से जिला पदाधिकारी महोदया को अवगत कराया गया। बताया गया कि बिहार राज्य भवन निर्माण निगम, पटना द्वारा राशि वित पोषित है। इसका संचालन उद्योग विभाग बिहार सरकार द्वारा किया गया है। मौके पर उपस्थित समेकित मत्स्य पालन एवं मखाना उत्पादक संचालक श्री प्रधान बेसरा द्वारा बताया गया कि 11 एकड़ 26 डिसमिल निजी जमीन में मत्स्य पालन एवं मखाना उत्पादन का कार्य जिला प्रशासन के सहयोग से किया जा रहा है। इस कार्य में लगभग 60-70 प्रवासी श्रमिक एवं समान मजदूरों को रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके अतिरिक्त 82 एकड़ में मखाना का उत्पादन‌ किया जा रहा है। इस क्रम में जिलाधिकारी द्वारा मत्स्य पालन के तालाबों एवं उपलब्ध संसाधनों का मुआयना किया गया। इसके बाद मखाना प्रोसेसिंग के उपयोग में आने वाले विभिन्न प्रकार की मशीन एवं उपकरण का निरीक्षण किया गया। मौके पर उपस्थित उद्योग महाप्रबंधक द्वारा मखाना प्रोसेसिंग तैयार कर उपयोग में लाने तक की विधि से जिला पदाधिकारी महोदया को अवगत कराया गया। मौके पर संबंधित पदाधिकारी मौजूद। दिलीप सरकार, डीपीआरओ अररिया, बिहार।

Advertisements
Ad 1

Related posts

अपर समाहर्ता की अध्यक्षता में जिला जनता दरबार आयोजित, 17 मामलों की सुनवाई

बीजेपी अति पिछड़ा प्रकोष्ठ द्वारा महिला आरक्षण के समर्थन में आक्रोश मार्च

जिलाधिकारी के निर्देश पर लगातार छठे दिन गंगा किनारे विशेष अतिक्रमण उन्मूलन अभियान चलाकर अवैध संरचनाओं को हटाया गया

error: