बिहार

डीएम के अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आहूत

अररिया, रंजीत ठाकुर जिला पदाधिकारी अररिया अनिल कुमार की अध्यक्षता में धरती आबा-जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान योजना के बारे में जागरूकता लाने/योजनाओं से लाभुकों को आच्छादित करने हेतु जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक समाहरणालय स्थित आत्मन हॉल अररिया में आहूत की गई।

बैठक में मुख्य रूप से दिनांक 15.11.2024 को जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य में एक दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम -सह- जागरूकता शिविर का आयोजन टॉउन हॉल अररिया के प्रांगन में किये जाने संबंधी विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम के तहत कुल 14 (चौदह) विभागों का स्टॉल लगाने का निर्देश दिया गया। जिसमें संबंधित विभागों के द्वारा अपने-अपने विभागीय योजनाओं के संबंध में बैनर पोस्टर/पम्पलेट एवं बुकलेट के माध्यम से प्रचार-प्रसार किये जायेंगे।
साथ ही उक्त कार्यक्रम के द्वारा जनजातीय समाज के सभ्रांत/प्रबुद्ध नागरिकों/समाजसेवियों/कला प्रेमियों/उत्कृष्ट एवं प्रतिभावान/मेद्यावी छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में जिला कल्याण पदाधिकारी सहित संबंधित पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

Related posts

नेशनल फ्लैग एडॉप्शन डे पर अधिकारियों को भेंट किया तिरंगा प्रतीक चिन्ह

एनएमसीएच में आत्महत्या की रोकथाम, प्रबंधन और मेडिको-लीगल पहलुओं पर सीएमई का आयोजन

लोहानीपुर में विजय कुमार सिन्हा ने किया चुनाव प्रचार, एनडीए प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा के लिए मांगा समर्थन

error: