बिहार

आस्था का महापर्व छठ के अवसर पर व्रतियों के बीच पूजन सामग्री का वितरण

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) चार दिवसीय लोक आस्था का महापर्व छठ आज नहाय-खाय के साथ विधिवत रूप से आरंभ हो गया है। सूर्योपासना के इस पावन पर्व को लेकर राजधानी पटना सहित पूरे प्रदेश में भक्तिमय वातावरण देखने को मिल रहा है। श्रद्धालु और व्रती उत्साह एवं आस्था के साथ छठ पर्व की तैयारियों में जुटे हैं।

इसी क्रम में राष्ट्रीय एकता मंच की ओर से जरूरतमंद छठ व्रतियों के बीच पूजन सामग्री का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान कुल 201 सूप, साड़ी, नारियल एवं फल इत्यादि का वितरण किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता राकेश कुमार यादव ने की। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री नागमणि कुशवाहा तथा पूर्व रणजी खिलाड़ी एवं वरिष्ठ समाजसेवी श्रवण कुमार यादव उपस्थित रहे। मुख्य अतिथियों ने व्रतियों को पूजन सामग्री प्रदान कर उन्हें छठ महापर्व की शुभकामनाएँ दीं और लोक आस्था के इस पर्व को समाज में एकता और सद्भाव का प्रतीक बताया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में बबलू, नवनीत, पीयूष पांडे, हर्षित रस्तोगी और मोहित सहित कई कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा।

Related posts

बरबीघा कुर्सेढी पंचवदन में श्रावणी महोत्सव की तैयारी तेज, डीएम ने लिया जायजा

शेखपुरा DM दरबार में 31 फरियाद, डीएम ने कहा- जनता को चक्कर नहीं काटना पड़े

शेखपुरा में बना Plastic Waste Management Unit, कचरे से बनेगी सड़क और पेवर ब्लॉक

error: