बिहार

जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में संबल योजना के तहत दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल वितरण

रोहतास,  आशुतोष कुमार : डीएम उदिता सिंह की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री दिव्यांगजन सशक्तिकरण क्षत्र योजना के अंतर्गत संबल योजना के तहत चलंत दिव्यांगजनों को बैटरी चालित ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराने हेतु जिला स्तरीय स्क्रीनिंग समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कुल 132 लाभुकों का चयन किया गया।विदित हो कि इस योजना के तहत बिहार राज्य के 18 वर्ष से अधिक आयु के ऐसे स्थायी निवासी, जो चलंत दिव्यांगजन हैं तथा जिनका दिव्यांगता प्रतिशत 40 प्रतिशत या उससे अधिक है, साथ ही जो परिवार के कमाऊ सदस्य हैं या किसी महाविद्यालय में अध्ययनरत हैं, उन्हें इस योजना से आच्छादित किया जाता है। बैठक में उप विकास आयुक्त, सिविल सर्जन तथा सहायक निदेशक जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण रोहतास उपस्थित रहे। बिहार सरकार की इस योजना का लाभ उठाने के लिए इच्छुक योग्य लाभुक समाज कल्याण विभाग की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Related posts

जन्माष्टमी उत्सव में राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

एस-ड्राइव अभियान में चार एनबीडब्ल्यू वारंटी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

कृष्णोत्सव में ‘श्री कृष्ण गोविंद हरे मुरारी’ पर झूमे युवा, मिलर ग्राउंड में भव्य आगाज

error: