बिहार

टीकाकरण को बढ़ावा देने में उत्कृष्ट योगदान के लिये डीआईओ डॉ मोईज हुए सम्मानित

अररिया, रंजीत ठाकुर : जिला स्वास्थ्य विभाग को एक गौरवशाली उपलब्धि हासिल हुई है। जिले में टीकाकरण कार्यक्रम के सफल संचालन में उत्कृष्ट योगदान के लिये जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ मोईज को राज्य स्तरीय सम्मान से नवाजा गया है। उन्हें यह सम्मान राजधानी पटना में आयोजित स्वास्थ्य विभाग की राज्यस्तरीय समीक्षात्मक बैठक में प्रदान किया गया। डीआईओ डॉ मोईज को यह सम्मान नियमित टीकाकरण, एचपीवी वैक्सीनेशन सहित टीकाकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित विशेष अभियानों का सफल संचालन, कुशल टीम नेतृत्व, बेहतर कार्य योजना, सभी योग्य लाभार्थी तक जीवन रक्षक टीका की पहुंच व आच्छादन सुनिश्चित कराने को लेकर किये गये उनके उत्कृष्ट प्रयासों के लिये प्रदान किया गया है।

उपलब्धि व्यक्तिगत नहीं, सामूहिक प्रयास का है नतीजा

राज्यस्तरीय सम्मान से नवाजे जाने के बाद अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ मोईज ने कहा कि यह सम्मान जिले की पूरी स्वास्थ्य टीम को समर्पित है। यह उपलब्धि व्यक्तिगत नहीं, बल्कि जिला स्वास्थ्य विभाग, टीकाकरण अभियान में शामिल सभी एएनएम, आशा, अभियान से जुड़े हर एक अधिकारी व कर्मियों के सामूहिक प्रयास का नतीजा है। उन्होंने कहा कि टीकाकरण भविष्य की पीढ़ियों को सुरक्षित रखने का सशक्त माध्यम है। यह एक सरल, सुरक्षित व प्रभावशाली तरीका है। जो हमें और हमारी आने वाली पीढ़ी को गंभीर संक्रामक बीमारियों से बचाता है।

Advertisements
Ad 1

स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता व प्रतिबद्धता का प्रतीक है यह सम्मान

सिविल सर्जन डॉ केके कश्यप ने इस सम्मान को जिले के लिये प्रेरणादायक बताया। उन्होंने कहा कि डीआईओ डॉ मोईज की कर्मठता व नेतृत्व ने जिले को राज्यस्तर पर पहचान दिलाई है। जिले के पिछड़े व सुदूरवर्ती इलाकों में टीकाकरण की पहुंच सुनिश्चित कराना चुनौती पूर्ण है। यह सम्मान न केवल डॉ मोईज की व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि जिले की स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता व प्रतिबद्धता का प्रतीक भी है।

Related posts

कंपार्टमेंट परीक्षा में गणित विषय शांतिपूर्ण संपन्न, 47 छात्राओं को मिला मार्गदर्शन का लाभ

राज्यपाल का OTA गया दौरा, सैन्य नेतृत्व पर दिया प्रेरक व्याख्यान

19 औद्योगिक इकाइयों को 20.04 एकड़ भूमि आवंटित, लगभग ₹284 करोड़ निवेश से लगभग 1200 रोजगार के अवसरों का सृजन

error: