बिहार

पटना साहिब गुरुद्वारा में दीघा विधायक डॉ. संजीव चौरसिया ने परिवार संग टेका मत्था, प्रबंधक कमिटी ने किया सम्मानित

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) सिखों के दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज की पावन जन्मस्थली तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब गुरुद्वारा में दीघा विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक डॉ. संजीव चौरसिया ने अपने परिवार के साथ श्रद्धापूर्वक गुरु महाराज के समक्ष मत्था टेका। इस अवसर पर पटना साहिब गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी के अध्यक्ष सरदार जगजोत सिंह सोही एवं उपाध्यक्ष सरदार गुरुविन्दर सिंह जी ने माननीय विधायक का गर्मजोशी से स्वागत किया। गुरु महाराज के आशीर्वाद स्वरूप डॉ. संजीव चौरसिया जी एवं उनके परिवारजनों को सरोपा भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान प्रबंधक कमिटी के उपाध्यक्ष सरदार गुरुविन्दर सिंह जी द्वारा विधायक डॉ. संजीव चौरसिया को माता जी एवं गुरु महाराज के पवित्र चरणों का भी दर्शन कराया गया, जिससे माहौल पूर्णतः आध्यात्मिक एवं भावविभोर हो गया।

इसके उपरांत पटना साहिब गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी के अध्यक्ष सरदार जगजोत सिंह सोही, उपाध्यक्ष सरदार गुरुविन्दर सिंह जी एवं महासचिव सरदार इंद्रजीत सिंह जी के संयुक्त तत्वावधान में माननीय विधायक डॉ. संजीव चौरसिया जी को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डॉ. संजीव चौरसिया जी ने तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब पहुंचकर मिले आध्यात्मिक स्नेह एवं सम्मान के लिए प्रबंधक कमिटी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पटना साहिब केवल सिख समाज ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए आस्था और एकता का प्रतीक है।

Related posts

सम्राट चौधरी की सरकार ने शिक्षा के भगवाकरण की नीति अपनाई ; जनता दल यू और एनडीए के अन्य घटक दलो की चुप्पी क्यों : एजाज अहमद

मनेर में पासपोर्ट एवं उपडाकघर ऑफिस को RDX से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट; परिसर खाली कराया, पुलिस बल तैनात

राजद के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल के समक्ष जन सुराज पार्टी के दर्जनों नेताओं ने राजद की सदस्यता ग्रहण की

error: