बिहार

दिगम्बर जैन पंचायत 8 दिसम्बर से शुरू करेगी नि:शुल्क होम्योपैथिक दवाखाना

पटना सिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) लंगूर गली स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर परिसर में श्री दिगम्बर जैन पंचायत द्वारा 8 दिसम्बर से नि:शुल्क होम्योपैथिक दवाखाना की शुरुआत की जाएगी। जिसकी घोषणा और पोस्टर का विमोचन लंगूर गली जैन मंदिर में रविवार को जैन समाज की उपस्थिति में किया गया। वरिष्ठ होम्योपैथिक डॉक्टर कृष्णा प्रसाद मरीजों का इलाज करेंगे।

जिनका रविवार को जैन समाज के लोगों ने मंदिर प्रांगण में सम्मान किया।जैन समाज से प्रवीण जैन ने बताया कि यह नि:शुल्क होम्योपैथिक दवाखाना सुबह 9 बजे से 11 बजे तक मंगलवार को छोड़कर प्रतिदिन चलेगी। साथ ही मरीजों को दवा भी श्री दिगम्बर जैन पंचायत-पटना के द्वारा निःशुल्क वितरित की जाएगी।वहीं रविवार को प्रातः लंगूर गली स्थित जैन मंदिर में भगवान पार्श्वनाथ का अभिषेक, शांतिधारा, पूजा-पाठ और विश्वशांति की कामना के साथ तीर्थंकर पार्श्वनाथ विधान का आयोजन भक्तिमय वातावरण में किया गया। इस अवसर पर काफी संख्या में जैन श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

Related posts

नशामुक्ति की ओर’ में 300 से अधिक छात्र-छात्राओं की सहभागिता विशेषज्ञों से खुलकर हुआ संवाद

एसडीएम प्रिया रानी एवं डीडीसी आकांक्षा आनंद की मौजूदगी में दीप प्रज्वलित कर हुआ मेले का शुभारंभ

उत्पाद विभाग और पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाइयों में 1,353 लीटर से अधिक विदेशी शराब बरामद!