बिहार

अन्न पानी त्याग दस दिनों के लिए माता के दरबार में भक्त लेटकर आराधना में हुए लिंन

अररिया, रंजीत ठाकुर। कहते है मां को रिझाने के लिए भक्त नए-नए अंदाज में लगे हुए हैं । मां के महिमा और उनके चमत्कार के आगे पूरी दुनिया सर झुकती है।वहीं नरपतगंज प्रखंड के घूरना बाजार ऐतिहासिक दुर्गा माता मंदिर के प्रांगण में नवरात्रि के पहले पूजा से ही एक भक्त घुरना पासवान टोला वार्ड नंबर 10 निवासी 48 वर्षीय पृथ्वी चन्द पासवान ने बिना कुछ खाए पिए 10 दिनों के लिए माता के दरबार में ही लेटेे रहेंगे। बगल में कलश रखकर पहला कलश स्थापना से अभी तक लेटे हुए हैं पूजा की समाप्ति तक वह आराधना में लीन रहेंगे ।

इस संबंध में बजरंग दल के पूर्व जिला संयोजक मनोज सोनी, मंदिर कमेटी के अध्यक्ष शंभू प्रसाद गुप्ता एवं सचिन मुकेश साह ने बताया की घूरना दुर्गा माता में बहुत ही बड़ी शक्ति है यहाँ साक्षात देवी मां विराजमान रहती हैं। बहुत दूर दराज से भक्तजन अपनी-अपनी मुरादे लिए आते हैं । माता रानी सब की मुरादे पूरी करती है। इसी आशा और विश्वास के साथ भक्त जनों की भीड़ उमर पड़ती है। उन्होंने कहा भक्त पृथ्वी पासवान पहला पुजा के दिन से ही बगल में कलश रखकर देवी मां के दरवार में आराधना में सो गए हैं और जब तक पूजा चलेगा तब तक वह सोए रहेंगे।

इस बीच उन्हों ने स्वयम किसी भी प्रकार का जल एवं अन्न ग्रहण नहीं करने का फैसला लिया है। कहा मां का यह चमत्कार ही है कि भक्त पृथ्वी चंद बीमार अवस्था में होने के बावजूद भी अन्न, पानी को त्याग कर मां के दरबार में सोए रहेंगे सब मां की कृपा है। इससे पूर्व भी कई भक्त यहां मां के आगे कड़ी परीक्षा दे चुके हैं। माता के कृपा से भक्त निराश होकर खाली हाथ नहीं लौटते हैं । माता सबकी मुरादे पूरी करती है।

Related posts

बैंक ऑफ इंडिया की सीएसआर पहल, एम्स पटना में नवजात शिशुओं के लिए बढ़ेंगी बेहतर इलाज की सुविधाएं

पटना में रात्रिकालीन गश्ती का औचक निरीक्षण, पुलिस अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की मासिक समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न

error: