बिहार

असलम बेग से आल इंडिया रेडियो के डिप्टी डायरेक्टर ने की शिष्टाचार मुलाकात

अररिया, रंजीत ठाकुर आल इंडिया रेडियो के सहायक निदेशक डॉक्टर दिवाकर ने रविवार को सीमांचल क्षेत्र के प्रखर समाजसेवी व वरिष्ठ पत्रकार रहे असलम बेग के वीरनगर स्थित आवास पर पहुंचकर शिष्टाचार मुलाकात किया. इस अवसर पर रेडियो के सहायक निदेशक ने मोहम्मद असलम बेग का कुशल क्षेम पूछा.

इस दौरान समाजसेवी असलम बेग ने डॉक्टर दिवाकर का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया. इस मौके पर आल इंडिया रेडियो (नई दिल्ली) के डिप्टी डायरेक्टर डॉक्टर दिवाकर ने कहा कि गांव में मेरा दिल बसता है,गांव में आकर अपने लोगों से मिलकर बहुत खुशी की अनुभूति होती है. उन्होंने कहा कि असलम बेग की मुहब्बत ने आज मुझे यहां खिंचकर लाया है.

Related posts

ईंट निर्माताओं की समस्याओं का प्राथमिकता से होगा समाधान, हरसंभव सहयोग देगा विभाग : डॉ. प्रमोद कुमार

पटना ट्रैफिक पुलिस में लाइन डे आयोजित, जवानों की समस्याओं और ड्यूटी की हुई समीक्षा

पश्चिमी पटना में पिपिंग सेरेमनी, नवपदोन्नत पुलिसकर्मियों को पहनाया गया बैच

error: