बिहार

उपमुख्यमंत्री विजय सिंहा और भूमि सुधार मंत्री ने सफाई कर्मी के धोए पांव

जमुई,  मो. अंजुम आलम  15 नवंबर को प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर चल रहे स्वच्छता अभियान के दौरान गुरुवार को उपमुख्यमंत्री विजय सिंहा और भूमि सुधार मंत्री दिलीप जैसवाल जमुई पहुंचे और गुरुवार की सुबह 9:30 बजे श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उपमुख्यमंत्री व भूमि सुधार मंत्री ने बाबा साहब भीम राव अंबेडकर के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। साथ ही बुजुर्ग सफाई कर्मी का पैर धोए।इसके अलावा स्टेडियम से लेकर सड़कों पर झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि बाबा भीमराव अंबेडकर और महात्मा गांधी भी कहा करते थे कि स्वच्छता ही मानव के लिए सबसे बड़ी पूंजी है। जिससे मन और तन दोनों साफ रहता और कई तरह के रोग बीमारी से भी बचा जा सकता है।

Advertisements
Ad 1

इधर सफाई कर्मीयों ने डेढ़ साल से अपना मजदूरी नहीं मिलने को लेकर बिहार के डिप्टी सीएम और भूमि सुधार मंत्री से बकाया वेतन भुगतान करने की भी मांग की है। उन्होंने कहा कि एक तरफ सरकार सम्मान तो दे रही है लेकिन दूसरी तरफ हम लोग दुर्गा पूजा और छठ पूजा में पूजा पाठ को लेकर आश्वासन दिया गया लेकिन आज तक पेमेंट नहीं दिया गया। वहीं एक विधवा महिला सफाई कर्मी ने कहा मेरा पति नहीं है सात बेटियों है एक छोटे बेटे हैं कमाई का कोई जरिया नहीं है सरकार ने काम दिया है तो हम लोग को पैसा भी दे छठ पर्व को लेकर हमने भीख मांग कर छठ पूजा किया है और हम लोग को पैसा नहीं दिया गया।

आपको बता दें कि बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती पर 15 नवंबर को पीएम मोदी जमुई आ रहे हैं। यहां पीएम द्वारा जनजातीय गौरव दिवस समारोह का शुभारंभ किया जाएगा। पीएम के आगमन से पहले चारो ओर स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है।

Related posts

पटना में UCMAS राज्य स्तरीय प्रतियोगिता संपन्न, 300 से अधिक बच्चों ने दिखाई अद्भुत गणितीय क्षमता

प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने सीतामढ़ी में ‘जानकी नवमी’ पर मुख्यमंत्री के साथ कार्यक्रम में लिया भाग

सांगठनिक चुनाव के लिए नियुक्त पर्यवेक्षक और जिला संयोजकों की बैठक संपन्न

error: