बिहार

उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने कोरोना के खिलाफ तैयारी का जायजा ऑनलाइन लिया

[Edited By: Robin Raj]

पटना/पटनासिटी(न्यूज़ क्राइम 24): भारतीय जनता पार्टी पटना के प्रभारी सह बिहार के उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने ज़ूम ऐप्प के माध्यम से पटना साहिब के सांसद रविशंकर प्रसाद, विधायक सह पूर्व मंत्री नंदकिशोर यादव,कुम्हरार के विधायक अरुण सिन्हा, बाँकीपुर विधायक सह पथ निर्माण मंत्री नितिन नबीन, दीघा विधानसभा के विधायक संजीव चौरासिया, पटना महानगर अध्यक्ष अभिषेक कुमार, महामंत्री विनय केसरी मीडिया प्रभारी प्रदीप काश महानगर के पदाधिकारियों एवं मण्डल अध्यक्षों के साथ बैठक कर हालात का जायजा लिया. बैठक में चर्चा करते हुए नंदकिशोर यादव ने कहाकि जल्द ही पटना सिटी में कोरोना पीड़ित परिवार को मंडल अध्यक्ष, शक्ति केंद्र प्रमुख,बूथ अध्यक्ष के माध्यम से काढ़ा,मास्क उपलब्ध कराया जाएगा।उन्होंने उपमुख्यमंत्री से सामुदायिक भोजन केंद्रों की संख्या में बढ़ोतरी, जनवितरण केंद्रों पर शीघ्र राशन वितरण की बात कही.

Advertisements
Ad 1

वही पटना साहिब के सांसद सह भारत सरकार के मंत्री रविशंकर प्रसाद ने टाटा कंपनी से बात कर पी एम सी एच एवं येन एम सी एच् में 5000 लीटर और 2500 लीटर ऑक्सीजन की व्यवस्था की गई है।
कंकड़बाग बाग़ इलाके के आसपासमें आईशोलेशन सेंटर और ऑक्सीजन की व्यवस्था की बात की।
मेदांता अस्पताल को कोरोना अस्पताल एवं वैक्सीन सेंटर बनाने की बात कही।उन्होंने उपमुख्यमंत्री से विधुत शवदाहगृह को दुरुस्त करने की भी बात की।
बैठक में कोरोना जांच केंद्र और वैक्सीन केंद्र की संख्या बढ़ाने पर भी चर्चा की गई।जाँच केंद्र और टीकाकरण केंद्र अलग अलग हो ऐसी राय लोगो ने प्रकट की. उपमुख्यमंत्री ने सरकार के कार्यों के सराहना करते हुए कहा कि जल्द ही हम बिहार वासी आपस मे मिलकर कोरोना जैसे महामारी पर विजय प्राप्त कर लेंगे।

Related posts

दिव्यांगजनों के लिए UDID कार्ड बनाने के लिए शेखपुरा में विशेष शिविर

देवेंद्र कुमार उर्फ छोटू मुखिया हत्याकांड में सांसद राजाराम सिंह समेत सभी आरोपी बरी

हथियार का भय दिखाकर नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आरोपी को आजीवन कारावास

error: