बिहार

उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की

पटना, (न्यूज क्राइम 24) 14 मार्च। पटना में आज 1 अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ भवन में माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की।

इस समीक्षा बैठक में जल संसाधन विभाग, नगर विकास एवं आवास विभाग तथा खेल विभाग ने अपने-अपने विभागों की कार्य योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।

Advertisements
Ad 1

जिनमें मुख्य तौर पर अधिशेष नदी जल को जल की कमी वाले क्षेत्रों में ले जाने संबंधित योजना, जल का बरसात माह में भंडारण कर उसे शुद्ध पेयजल के रूप में उपलब्ध कराए जाने की योजना, विभाग में खिलाड़ियों को नौकरी प्रदान करने के प्रावधान को आगे बढ़ाना ताकि खेल और खिलाड़ियों को और प्रोत्साहित किया जाने सहित अनेक चर्चा हुई।

Related posts

बिहार : 20 नवंबर तक 2.5 लाख घरों पर लगेंगे सोलर पैनल, सीएम बोले : 2027 तक 25 लाख परिवारों को मुफ्त बिजली का लक्ष्य

सीएम सम्राट चौधरी ने दिखाई हरी झंडी, खरीफ महाभियान-2026 का आगाज, गांव-गांव पहुंचेंगे किसान जागरूकता वाहन

शेखपुरा सदर अस्पताल में रक्तदान शिविर, डीएम-एसपी ने खुद किया रक्तदान, लोगों से की अपील

error: