बिहार

पटना के अकौना मोड़ डुमरी मौजा के घेरा खंदा और सख़वा खंदा के पास अंडरपास की मांग

फुलवारीशरीफ/पटना(अजीत यादव): पूर्व केन्द्रीय राज्य मंत्री और पाटलिपुत्र के सांसद राम कृपाल यादव ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर अपने संसदीय क्षेत्र में निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 83 के मसौढ़ी पुनपुन सेक्शन के अकौना मोड़ और डुमरी मौजा के घेरा खंदा और सखवा खंदा के पास अंडर पास के निर्माण से संबंधित मांग पत्र सौंपा है.नई दिल्ली से दूरभाष पर सांसद रामकृपाल यादव ने इसकी जानकारी दी .

पूर्व केन्द्रीय राज्य मंत्री और पाटलिपुत्र के सांसद राम कृपाल यादव ने बताया की उन्होंने केंद्रीय सड़क परिवहन राजमार्ग मंत्री श्री गडकरी से मुलाकात कर कहा है की
पाटलिपुत्र संसदीय क्षेत्र अंतर्गत पटना गया डोभी राष्ट्रीय राजमार्ग 83 का निर्माण कार्य चल रहा है .

निर्माणाधीन राजमार्ग 83 के मसौढ़ी – पुनपुन सेक्शन में अकौना मोड़ ग्राम जट डुमरी के डुमरी मौजा में घेरा खंधा एवं सखवा खंधा के नजदीक अंडरपास का प्रावधान नहीं होने से स्थानीय जनता एवम किसानों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

किसानों और आम जनता को इस पर से उसपार जाने में और कृषि कार्य करने हेतु प्रयोग में आने वाली मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो जा रहा है.इतना ही नही वाटर बॉडीज भी अवरुद्ध हो रहा है जिससे स्थानीय जनता में काफी रोष है .

बताया कि उक्त स्थल का एनएचएआई के अधिकारी के साथ वहां जाकर निरीक्षण भी किया था. इस दौरान एनएचएआई गया के अधिकारी भी स्थानीय जनता को हो रही दिक्कतों और उनकी मांगों से सहमत थे.सांसद रामकृपाल ने केंद्रीय मंत्री से मांग किया है की पटना गया डोभी राष्ट्रीय राजमार्ग 83 के मसौढ़ी – पुनपुन सेक्शन में उपर्युक्त वर्णित दोनों स्थानों पर अंडरपास के निर्माण का मार्ग प्रशस्त करते हुए आदेश पारित किया जाय.

Related posts

बराबर महोत्सव–2026 एवं पर्यटन विकास को लेकर जिला पदाधिकारी की महत्वपूर्ण बैठक

विकास योजनाओं की समीक्षा, जनकल्याणकारी कार्यों में तेजी लाने पर जोर

गंगा दिवस पर यमुना-दरधा संगम घाट पर गंगा उत्सव–2026 का भव्य आयोजन