ताजा खबरेंबिहार

दारोगा परीक्षा जाँच की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे गिरफ्तार अभियर्थियों को रिहा करने की मांग

फुलवारीशरीफ(अजित यादव): भारतीय बेरोजगार पार्टी अध्य्क्ष रमेश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मांग किया है की 11 फरवरी को पटना में बिहार दारोगा बहाली पीटी एवं मुख्य परीक्षा में धांधली , बिहार पुलिस बहाली में धांधली को लेकर राष्ट्रीय छात्र एकता मंच के बैनर तले इसकी सीबीआइ जांच करवाने को लेकर प्रदर्शन कर रहे अभियर्थियों को रिहा किया जाए.

रमेश ने कहा कि प्रदर्शन के दरम्यान पुलिस ने लाठीचार्ज किया और प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे दरंभगा निवासी दिलीप कुमार व सहरसा निवासी बबलू कुमार को गिरफ्तार किया गया है। युवा देश के भविष्य हैं , आपकी पुलिस ने जिसे गिरफ्तार किया वे कोई आतंकवादी नही अपने अधिकारों के लिए आवाज़ उठाना सबों का लोकतांत्रिक अधिकार है। मुख्यमंत्री जी आप सदैव निष्पक्ष न्याय के लिए जाने जाते है, प्रोटेस्ट करना युवाओं का पीड़ितों को लोकतांत्रिक अधिकार है, इन निर्दोष अभियर्थियों को रिहाई हों।

Related posts

बिहार में भाजपा वोट चोरी ही नहीं कर रही है, बल्कि जनादेश की डकैती भी कर रही है : प्रो मनोज कुमार झा

सिख विरोधी नरसंहार के पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए दिल्ली में पदयात्रा

छठ गीतों पर कथित अश्लील डांस का मामला, पटना पुलिस पोर्टल पर की गई शिकायत