बिहार

खगौल के युवा पत्रकार विशाल सिन्हा प्रकरण की न्यायायिक जांच की मांग

पटना/फुलवरीशरीफ(अजीत यादव): बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के दक्षिणी मंदिरी स्थित कार्यालय में आज पत्रकार विशाल सिन्हा के असामयिक मौत पर उन्हें श्रद्धाजंलि अर्पित की गयी.

श्रद्धांजलि सभा में बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन पटना के महासचिव मुकुंद कुमार सिंह ने कहा कि युवा पत्रकार विशाल सिन्हा की मौत का सदमा हम सभी साथियों के लिए व्यथित करनेवाला है. एक संघर्षशील, ईमानदार पत्रकार का ऐसे चला जाना पत्रकारिता के लिए सचमुच अपूरणीय क्षति है. विशाल ने दानापुर इलाके में जनपक्षधर पत्रकारिता की थी. विशाल की मौत की सरकार से न्यायिक जांच की भी मांग की गई.धर्मेंद्र कुमार, शशिभूषण कुमार,अनिल कुमार, सहित दर्जनों पत्रकारों ने विशाल सिन्हा को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित की।

Related posts

उच्च शिक्षा व्यवस्था को अधिक गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी बनाने पर डॉ. प्रेम कुमार का जोर

मगही हमारी मातृभाषा ही नहीं, बल्कि हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत भी है : डॉ. प्रेम कुमार

फतुहा के जल्ला मंडल में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत बुद्धिजीवी सम्मेलन आयोजित