बिहार

विधानसभा में जयनगर से घूरना सड़क निर्माण का मांग

अररिया, रंजीत ठाकुर। नरपतगंज के विधायक देवयंती यादव ने बिहार विधानसभा के द्वितीय सत्र में शून्यकाल के दौरान जयनगर से घूरना सड़क मार्ग के निर्माण के कार्य को जल्द से जल्द प्रारंभ कराने की मांग को प्रमुखता से उठाते हुए कहा कि यह सड़क क्षेत्र की जीवनरेखा है, जिसके निर्माण से आमजन को सुगम आवागमन की सुविधा प्राप्त होगी तथा विकास को नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र है लोगों के लिए यह सड़क अनिवार्य है।

वही इस सड़क के बन जाने से जयनगर के लोगो के साथ साथ जिला के लोगो को भी सीधा लाभ मिलेगा तथा सीमावर्ती इलाके के लोगों को प्रखंड मुख्यालय जाना आसान होगा।

Related posts

प्रधानमंत्री के संभावित वैशाली दौरे को लेकर तैयारियां तेज

छठ महापर्व को लेकर गंगा घाटों पर तैयारियां तेज, एसडीओ कशिश बक्शी ने किया निरीक्षण

श्री चैतन्य मंदिर में 9 नवंबर को गोवर्धन पूजा के साथ होगा अन्नकूट महाप्रसाद वितरण