बिहार

लटका मिला विदेशिया कलाकार का शव, हत्या की आत्महत्या जांच में जुटी पुलिस

नालंदा, राकेश। रहुई थाना इलाके के मिर्जापुर गांव में पेड़ से लटका हुआ युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी मच गई। किसान अपनी खेती का पटवन करने जा रहे थे इसी दौरान खेत के किनारे पेड़ से लटका हुआ शव देखा । इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। युवक विदेशिया नाच दिखा कर परिवार का भरण पोषण करता था।

मृतक की पहचान नूरसराय थाना क्षेत्र इलाके के सालेमपुर धर्मेंद्र यादव निवासी के रूप में की गई है। मिर्जापुर गांव में उसका रिश्तेदार रहता था जिसके यहां वह आया जाया करता था। मंगलवार की शाम भी वह अपने रिश्तेदार के यहां आया था।

पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ अस्पताल भेज दी है। पुलिस आत्महत्या या हत्या दोनों बिंदुओं पर जांच कर रही है।

थानाध्यक्ष नंदन कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारण का खुलासा हो सकेगा।।

Related posts

बिहार की बेटियां हुनरमंद होंगी, आत्मनिर्भर बनकर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनायेंगी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

बिहार पुलिस में सभी प्रकार की छुट्टियां अगले आदेश तक रद्द, 24 जुलाई से लागू होगा आदेश

राहुल गांधी नीट पर चर्चा से भाग रहे, छात्रों की आड़ में विपक्ष फैला रहा अराजकता : संजय सरावगी‎

error: