बिहार

युवक का मिला शव, क्षेत्र में सनसनी

अररिया, रंजीत ठाकुर। आरएस थाना अंतर्गत बुआरी बाद वार्ड नंबर सात मकई खेत के बीच में एक पेड़ पर लटका एक युवक का शव बरामद हुआ। शव का आधा शरीर पेड़ पर लटका था और आधा जमीन पर गिरा हुआ था।

शव को देखने के लिये स्थानीय लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई।मृतक युवक की पहचान बुआरी बाद वार्ड नंबर आठ निवासी मो०साकिब के 20 वर्षीय पुत्र मो०राजा के रूप में हुई है। मौके पर आरएस थाना पुलिस दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुँचकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

Related posts

अगलगी में दो परिवारों के घर और दुकान जलकर राख, लाखों की संपत्ति का नुकसान

नेपाल से शराब लेकर भारतीय सीमा में घुसते ही दो तस्कर गिरफ्तार, 32.7 लीटर नेपाली शराब बरामद!

पत्रकार आदित्य गिरी के पिता का निधन, पत्रकारिता जगत में शोक की लहर