बिहार

गौरीचक में सरस्वती पूजा समिति द्वारा कराया गया बार बालाओं का डांस

फुलवारीशरीफ(अजीत यादव): पटना के गौरीचक थाना अंतर्गत दौलतपुर गांव में सरस्वती पूजा के मौके पर दौलतपुर युवा मंच द्वारा बार बालाओं का अश्लील डांस कराया गया । ग्रामीणों से मिली सूचना के बाद गौरीचक थाना पुलिस पहुंची। पुलिस के पहुंचते हैं आर्केस्ट्रा में जमा ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। गौरीचक पुलिस के मुताबिक सरस्वती पूजा समिति द्वारा बार बालाओं के डांस आर्केस्ट्रा की सूचना पर पहुंची गौरीचक थाना पुलिस ने गुलशन कुमार चंदन पटेल राजू सिंह कुंदन पटेल समेत 14 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई कर रही है। पुलिस नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। पुलिस के मुताबिक मामला दर्ज होने के बाद सभी आरोपी फरार हो गया।

Related posts

लावारिस बुजुर्ग महिला को मिला सहारा, मदर टेरेसा सेवाकेंद्र में रखकर की जा रही देखभाल पहचान की अपील

सूचना विभाग की कार्यशैली पर उठे सवाल! डीएम के हाथों पत्रकारों को बांटी गई?

दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन की व्यापक तैयारी