बिहार

दलित युवती को मिले न्याय :- भारत नेपाल दलित उत्थान मंच

अररिया(रंजीत ठाकुर): मित्र देश नेपाल के सप्तरी जिले में दलित युवती ज्योति पासवान के साथ गांव के ही युवक कृष्णा मिश्रा के द्वारा प्रेम विवाह कर महीनों तक साथ रख फरार होने के बाद फंदे से झूली दलित युवती की मौत के आरोपी कृष्णा मिश्रा को इस अमानवीय कार्य के लिए कड़ी से कड़ी सजा की मांग भारत नेपाल मैत्री दलित उत्थान मंच के संयोजक विद्यानंद पासवान ने की है। दलित उत्थान मंच के अंतरराष्ट्रीय संयोजक श्री पासवान ने कहा है किआज 21 वी सदी में जब लोग जातीय भेदभाव से ऊपर उठ कर बात करते है लेकिन समाज मे प्रेम जैसे पवित्र बंधन के बाद दाम्पत्य जीवन मे बंधने के बाद भी समाज व परिवार के लोग क्यो इस तरह के ओछी हरकत पर उतारू होते है।श्री पासवान ने कहा कि ऐसे नरपिशाच को जब तक सामाजिक कानूनी तौर पर कड़ी सजा नही मिलती तब तक समाज मे बदलाव सम्भव नहीं है ।श्री पासवान ने कहा कि अगर ज्योति पासवान के हत्यारे कृष्णा मिश्रा सहित इनके परिवार को कड़ी सजा नही मिलेगी तो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ज्योति को इंसाफ के लिए आंदोलन किया जाएगा।

Related posts

पूर्व राज्यपाल डॉ. डी. वाई. पाटिल के निधन पर राजद नेताओं ने जताया शोक

ज्यादा केएमसी देने से कमजोर शिशु घर में ही हो सकते हैं स्वस्थ्य और सुरक्षित : एएनएम

चैनपुर में पद्म भूषण डॉ. सी. पी. ठाकुर का सम्मान, शिक्षा और सेवा का दिया संदेश

error: