बिहार

मकर सक्रांति के पूर्व कुशवाहा क्षत्रिय हितैषी पंचित बैठका समिति द्वारा आयोजित दही चूड़ा भोज

पटनासिटी(न्यूज क्राइम 24): गुलजारबाग स्थित कुशवाहा क्षत्रिय हितैषी पंचित बैठका समिति द्वारा मकर सक्रांति के पूर्व आयोजित दही चूड़ा भोज के आयोजन में 40 गांव के कुशवाहा समाज के प्रतिनिधि समेत हजारों की संख्या में लोग पहुंचे जहां दही चूड़ा गुड़ और तिलकुट खाए और एक दूसरे को मकर सक्रांति की बधाई दी।

समिति के अध्यक्ष संजीत कुमार मेहता ने बताया कि कुशवाहा क्षत्रिय हितैषी पंचित बैठका समिति द्वारा कुशवाहा क्षत्रिय हितैषी पंचित बैठका प्रांगण में दही चूड़ा का आयोजन पिछले कई वर्षों से किया जा रहा है इस आयोजन में कुशवाहा समाज के 40 गांव के लोग पहुंचते हैं और एक दूसरे को मकर सक्रांति की बधाई देते हैं।

वहीं समिति के महामंत्री नीरज मेहता ने 40 गांव से आए हुए लोगों को को मकर सक्रांति की बधाई दी।वहीं दही चूड़ा भोज के आयोजन में पहुंचे पटना के पूर्व उपमेयर ने कहा कि स्वस्थ समाज के लिए सबको मिलजुल कर चलना जरूरी है है हम लोग मिलजुलकर चलेंगे तभी समाज आगे बढ़ेगा समाज आगे बढ़ेगा तो राज्य आगे बढ़ेगा राज्य आगे बढ़ेगा तो देश आगे बढ़ेगा।

वहीं इस मौके पर पटना के पूर्व उपमेयर रूपनारायण मेहता, पूर्व वार्ड पार्षद स्मिता रानी ,किरण मेहता हितैषी पंचित बैठका के अध्यक्ष संजीत कुमार मेहता,महामंत्री नीरज मेहता समेत अन्य गणमान्य लोगों ने शिरकत किया।

Related posts

संजय कुमार चौधरी ने बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के सचिव का पदभार संभाला

एम्स पटना में एमबीबीएस के नये विद्यार्थियों ने ली कैडेवरिक शपथ, देहदान करने वालों को दी पुष्पांजलि

उच्च शिक्षा व्यवस्था को अधिक गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी बनाने पर डॉ. प्रेम कुमार का जोर