बिहार

ड्यूटी जा रहे सीआरपीएफ जवान की तेलंगाना में सड़क दुर्घटना में मौत!

खुसरूपुर, सुधांशु पाण्डे   ड्यूटी ज्वॉइन करने जा रहे सीआरपीएफ जवान की सड़क हादसे में मौत हो गई।घटना सोमवार को तेलंगाना के भद्राचलम सड़क में कुत्तागुरम के पास हुई।मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के जगमालबीघा निवासी रामाकांत शर्मा के पुत्र कन्हैया कुमार(32 वर्ष) के रूप में हुई।स्वजनों के अनुसार कन्हैया रविवार को छूटी बीता कर ड्यूटी ज्वाइन करने के लिए घर से निकले थे।

घर से निकले जवान की मौत चौबीस घंटे भी नहीं बीता कि मौत की दुखद खबर आ गई।जवान सीआरपीएफ के 212 बटालियन भद्राचलम में कार्यरत था।मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया।स्वजनों का रो रोकर बुरा हाल है।कन्हैया की मौत की खबर से पूरा गांव गमगीन है।मिली जानकारी के अनुसार सीआरपीएफ की एक टुकड़ी पार्थिव शरीर को लेकर मंगलवार की देर शाम तक जगमालबीघा पहुंचेंगी।

Related posts

ईंट निर्माताओं की समस्याओं का प्राथमिकता से होगा समाधान, हरसंभव सहयोग देगा विभाग : डॉ. प्रमोद कुमार

पटना ट्रैफिक पुलिस में लाइन डे आयोजित, जवानों की समस्याओं और ड्यूटी की हुई समीक्षा

पश्चिमी पटना में पिपिंग सेरेमनी, नवपदोन्नत पुलिसकर्मियों को पहनाया गया बैच

error: