बिहार

ॐ कारनाथ महादेव मंदिर में नरक चतुर्दशी पर श्रद्धालुओ की भीड़

मधुबनी(न्यूज क्राइम 24): मधवापुर प्रखंड के पिरौखर गांव में एनएच 527 सी के किनारे स्थित ॐ कारनाथ महादेव मंदिर में नरक चतुर्दशी के सुबह से ही श्रद्धालुओ की भीड़ उमड़ पड़ी। नरक चतुर्दशी का दिन होने के कारण सुबह पांच बजे से ही स्रधालुओ के आने का सिलसिला शुरु हो गया।

मंदिर का पट खुलते ही हर हर महादेव किनारे से गूंजने लगा मंदिर परिसर। मंदिर में जलाभीशेख करने के लिए पिरौखर एकरी, सुजातपुर, गोट, बघासती, निहसा, धरमपुर आदि गांव के सैकड़ों शिवभगतो ने पूजा अर्चना करने को भीड़ जुट गई। श्रद्धालुओ के द्वारा शिवलिंग पर भंग-धतुरा बेलपत्र, फूल, शनि व अकोन के पत्ते दूध, घी, मखाना, गन्ने का रस, अरवा चावल आदि के साथ जलार्पण किया गया। मन्दिर में सुबह से शाम तक लंबी कतारें लगी रही।

मंदिर के वरिष्ठ सदस्य अंजनी कर्ण ने बताया कि भीड़ को सुचारू रूप से दर्शन कराने और बिना किसी व्यवधान के जलाभीषेक जारी रखने के लिए व्यापक व्यवस्था किए गए थे। यहां वर्ष में महाशिवरात्रि पर्व एवम् सावन में बड़े मेले लगते हैं। उधर मंदिर के मीडिया प्रभारी प्रभाष कर्ण ने बताया कि यहां रोजाना सैकड़ो श्रद्धालू शीश नवाने आते हैं।

Related posts

कवि कैलाशपति सिंह की 84वीं शहादत दिवस पर तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई

पटनासिटी में छात्राओं के साथ छेड़खानी

महिला एवं बाल सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया

error: