क्राइमझारखण्डताजा खबरें

अपराधियों ने गोली मारकर की हत्या..!

गिरिडीह: हथियार बंद अपराधियों ने बस में सोना कारोबारी की गोली मारकर की हत्या कर दी. यह घटना डुमरी और तोपचांची के सीमा के पास रविवार की सुबह हुई है. छह की संख्या में आए हथियार बंद अपराधियों ने बस में बैठे सोना कारोबारी अभय कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी. बस कोलकाता से नवादा जा रही थी और इसी दौरान यह घटना हुई।

कारोबारी की हत्या करने के बाद अपराधियों ने कारोबारी अभय कुमार का जेवर और कपड़ों से भरा बैग को लेकर बस से उतर पैदल ही भाग निकले. बैग में कितने की ज्वैलरी थी, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. गौरतलब है कि मृतक कारोबारी अभय कुमार का नवादा में जेवर की दुकान है.

Advertisements
Ad 1

मिली जानकारी के अनुसार अपराधी अभय का बैग को छिन रहे थे. अभय इसका विरोध कर रहा था इसी दौरान अपराधी ने अभय के सीने में गोली मार दी और जेवर और कपड़ों से भरे बैग को लेकर भाग निकले. गोली मारने की घटना के बाद बस ड्राइवर ने अभय और उसके दोस्त मनीष को भूजाडीह के मीना जनरल अस्पताल में उतारा और बाकी यात्रियों को लेकर आगे चला गया।

Related posts

पटना सिटी में घायल लावारिस बछड़े को मिला सहारा, गौशाला में कराया गया उपचार

महिलाओं को दिया पर बड़ी सौगात, खाते में आए 5-5 हजार रुपयेहेमंत सरकार

BREAKING : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी, 81.79% छात्र सफल

error: