आरा, (न्यूज क्राइम 24) बिहार के आरा सिविल कोर्ट के बाहर अपराधियों ने पेशी के लिए आए एक बुजुर्ग को गोली मार दी। गोली मारने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। बुजुर्ग को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई हैं।
बताया जा रहा हैं कि घायल बुजुर्ग उदवंतनगर थाना क्षेत्र के बेलाउर गांव के 62 वर्षीय गोपाल चौधरी हैं, जो पूर्व में एक हत्या मामले में नामजद आरोपी हैं. बताया जाता है कि कोर्ट में केस की तारीख के दौरान वो सिविल कोर्ट आए हुए थे, उसी दौरान अचानक उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। दिनदहाड़े हुई घटना से थोड़ी देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों ने बताया कि करीब 5 राउंड फायरिंग हुई हैं। घटना नगर थाना क्षेत्र के रमना मैदान के पास आरा सिविल कोर्ट के सामने हुई।
