क्राइमबिहार

पटना के परसा बाजार इलाके में अपराधियों ने एक पुलिस जवान को मारी गोली!

फुलवारी शरीफ, अजित। रविवार की सुबह राजधानी पटना में बेखौफ़ दुह्साहसी अपराधियों ने एक पुलिस जवान को गोली मार दी. घटना की जानकारी मिलती है पुलिस महकमे मे खलबली मच गया. वहीं परसा बाजार थाना पुलिस में हड़कंप मचा हुआ है. परसा बाजार थाना अंतर्गत पटना पुनपुन मार्ग पर मंगली चक के पास राहगीर से छीन छोड़ करते देख वहां से गुजर रहे एक पुलिस जवान को विरोध करने पर अपराधियों ने मारी गोली, गोली पुलिस जवान के पेट मे लगी है, पीएमसीएच भेजा गया… अपराधियों की धड़ पकड़ के लिए छापमारी जारी है…. घायल जवान ए टी एस का बताया जा रहा है….

Advertisements
Ad 1

घटना की पुष्टि करते हुए परसा बाजार थाना अध्यक्ष रानी कुमारी ने बताया कि मंगली चक के पास किसी राहगीर से अपराधी छीन छोड़ का प्रयास कर रहे थे. इस दौरान वहां से एक पुलिस का जवान भी गुजर रहा था. पुलिस का जवान ने अपराधियों को ललकारा और उससे भिड़ गया. उसके बाद अपराधियों ने पुलिस जवान के पेट में गोली मार दी. जवान को एक गोली लगी है. गंभीर हालत में फिलहाल इलाज के लिए पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है. वही अपराधियों के धड़ पकड़ के लिए आसपास के इलाके में सीसीटीवी फुटेज खंघालते हुए छापेमारी की जा रही है

Related posts

मुख्यमंत्री की “समृद्धि यात्रा” की तैयारी तेज, डीएम-एसपी ने किया स्थल निरीक्षण

डीएम ने की प्रेस वार्ता, कहा- जिले में गैस की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें

रामनवमी के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण एवं अन्य तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

error: