बिहार

फारबिसगंज में अपराधियों ने एक व्यक्ति को सुबह में मारी गोली!

अररिया, रंजीत ठाकुर। बिहार में बढते अपराध पर पुलिस की पकड़ नहीं शायद यही वजह है कि आए दिन अपराधी घटना को अंजाम देने से भी परहेज नहीं है:-
फारबिसगंज में आज रविवार की सुबह पूर्व पार्षद मनोज ठाकुर को बदमाशों ने गोली मार दी। बदमाशों ने उन्हें तीन गोली मारी है। जिसमें दो गोली पेट में और एक गोली कनपटी पर लगी है।आनन फानन में लोग उसे लेकर फारबिसगंज अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचे,जहां प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति नाजुक देखकर उसे पूर्णिया हायर सेंटर रेफर कर दिया है।

घटना फारबिसगंज के हॉस्पिटल रोड से काली मेला रोड जाने वाली सड़क के किनारे स्थित पूर्व पार्षद मनोज ठाकुर के सैलून में ही घटी है। दुकान में घुसकर बदमाश ने तीन गोली मार कर बुरी तरह जख्मी कर दिया । घटना के पीछे जमीन खरीद बिक्री के विवाद में उनके पार्टनर संजय चौधरी के द्वारा ही गोली मारने की बात सामने आ रही है। सुबह गोलीबारी की सूचना पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचे।

घटना की सूचना के बाद फारबिसगंज थानाध्यक्ष आफताब अहमद अन्य पुलिस अधिकारी पुलिस बलों के साथ मौके पर पहुंचकर मामले की तफ्तीश में जुट गए ।पुलिस ने अस्पताल समेत घटनास्थल का जायजा लिया। सैलून के अंदर खून पसरा हुआ मिला और मौके से पुलिस ने बुलेट का खोखा भी बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपी संजय चौधरी के भाई को पूछताछ के लिए तत्काल हिरासत में लिया है। घटना के बाद पुलिस मामले की अन्य बिंदुओं पर भी जांच में जुटी है।

Related posts

भाकपा नेता रहीं रत्ना सिंह की स्मृति में श्रद्धांजलि सह संकल्प सभा आयोजित : प्रो. सुशीला सहाय

पाटलिपुत्र ग्रीनफील्ड सैटलाइट टाउनशिप के खिलाफ आंदोलन तेज करने का निर्णय

30 वर्ष की आयु के बाद सामान्य लोगों के दिल की जांच संख्या में हो रही है वृद्धि

error: