बिहार

भाकपा-माले ने निकाला आक्रोश मार्च और किए पुतला दहन

पटना सिटी, न्यूज क्राइम 24। भाजपा सांसद रमेश बिधुरी द्वारा बसपा सांसद दानिश अली को संदन में अनापत्तिजनक, असंसदीय शब्दो का प्रयोग कर अपमान किए जाने के खिलाफ पटना सिटी में भाकपा-माले ने आक्रोश मार्च निकाला। श्री गुरू गोविंद सिंह पथ, पीर अली मुफ्त स्वास्थ्य केंद्र से भाकपा माले की ओर से निकाले गए मार्च शहीद भगत सिंह चौक तक गया। जहां वक्ताओं ने कहा कि मोदी सरकार जनता से महंगाई कम करने प्रतिवर्ष दो करोड़ रोजगार देने महिला सुरक्षा, किसानों की आय दुगुना करने की घोषणा को पूरा करने में असफल साबित हुई।

जनता के इसी सवाल को सदन में उठाने पर सांसदो को आतंकवादी, उग्रवादी, नक्सली, खालिस्तानी, टुकड़े-टुकड़े गैंग, गद्दार जैसे गाली-गलौज कर धमकी देते हैं। जिसे सदन में भाजपाई सांसदो द्वारा समर्थन किया जाता है। बाद में कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया। कार्यक्रम में सचिव अनय मेहता, नसीम अंसारी, शंभूनाथ मेहता, राखी मेहता, राजेश सिंह कुशवाह, मुजफ्फर आल्म, महेश चंद्रवंशी, ललन यादव, रामनारायण सिंह, डाॅ अलीम अख्तर, आत्माराम, मुनारिक चौधरी, रघुनाथ प्रसाद, बाज़ीउद्दीन, मनोहर लाल शामिल थे।

Related posts

बैंक ऑफ इंडिया की सीएसआर पहल, एम्स पटना में नवजात शिशुओं के लिए बढ़ेंगी बेहतर इलाज की सुविधाएं

पटना में रात्रिकालीन गश्ती का औचक निरीक्षण, पुलिस अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की मासिक समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न

error: