बिहार

भाकपा माले नेता और कार्यकर्ताओं ने मथनी तल इलाके से विरोध मार्च निकाला

पटनासिटी(न्यूज क्राइम 24): बाईपास थाना की पुलिस के मनमानी के विरोध में भाकपा माले नेता और कार्यकर्ताओं ने मथनी तल इलाके से विरोध मार्च निकाला।जो विभिन्न रास्तों से होता हुआ बाईपास थाना पहुंचा। जहां भाकपा कार्यकर्ताओं ने सड़क पर दोषी पुलिसकर्मियों का पुतला फूंक कर विरोध जताया ,साथ ही बाईपास थाना के पुलिस जम कर नारे बाजी की ।

वही दोषी दारोगा पुलिसकर्मियों को सस्पेंड करने की मांग की। कार्यकर्ताओं का कहना था की नखास पिंड इलाके में चाय दुकानदार को पुलिस से चाय का पैसा मांगने पर झूठा आरोप लगा कर शराब मामले में मां और बेटा की गिरफ्तार किया गया और इसका विरोध करने पर लाठी चार्ज किया और महिलाओ के साथ अभद्र व्यवहार किया गया।

जो न्याय संगत नहीं है । एसे में जनता की सुरक्षा करने वाली पुलिस लोगो के रक्षक बनने के बजाय भक्षक बन गई है। सरकार और प्रशासन के उच्चय अधिकारियों से दोषी थानाध्यक्ष और पुलिस पर करवाई की मांग की है। वही घायलों को 20 हजार रुपए का मुआब्जा दिया जाय।

Related posts

ईंट निर्माताओं की समस्याओं का प्राथमिकता से होगा समाधान, हरसंभव सहयोग देगा विभाग : डॉ. प्रमोद कुमार

पटना ट्रैफिक पुलिस में लाइन डे आयोजित, जवानों की समस्याओं और ड्यूटी की हुई समीक्षा

पश्चिमी पटना में पिपिंग सेरेमनी, नवपदोन्नत पुलिसकर्मियों को पहनाया गया बैच

error: