ताजा खबरेंबिहार

बिहार में आज से कोरोना वैक्सीनेशन शुरू, सफाईकर्मी को राज्‍य का पहला टीका लगाया गया

पटना: बिहार में कोरोनावायरस संक्रमण से बचाव का आज मुख्य दिन है. बिहार के तीन सौ स्थानों सहित पूरे देश में कोरोनावायरस से बचाव के लिए पहले चरण के अभियान के तहत टीकाकरण की शुरुआत हो चुकी है. पटना के इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्‍थान में मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया. वहीं राज्य के 30 केंद्रों पर कोरोना टीकाकरण की शुरुआत हो गयी है. सफाईकर्मी रामबाबू को राज्‍य का पहला टीका लगाया गया. आइजीआइएमएस के एंबुलेंस चालक अमित को दूसरा टीका दिया गया. अभियान के पहले दिन राज्‍य के 30 हजार स्वास्थ्यकर्मियों का टीकाकरण किया जाएगा.

राज्य के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों से लेकर मेडिकल कॉलेजों तक आज टीका दिया जाएगा. जानकारी के मुताबिक चार लाख 64 हजार 160 लोगों का रजिस्ट्रेशन कोरोना वैक्सीनेशन के लिए किया जा चुका है. पीएम के संबोधन के बाद इसका शुभारंभ हुआ।

Related posts

पंजाब के मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा ने तख्त श्री पटना साहिब में माथा टेका

धूमधाम से मना डांडिया समारोह, बच्चों ने दिया बुराइयों के अंत का संदेश

दुर्गा पूजा को लेकर जहानाबाद में पुलिस अधीक्षक ने किया पूजा पंडालों और विसर्जन मार्गों का निरीक्षण

error: