ताजा खबरेंबिहार

मंत्रियों पर कोरोना का कहर : बिहार सरकार के पांच मंत्री हुए कोरोना पॉजिटिव

पटना(न्यूज़ क्राइम 24): इस वक्त की बड़ी ख़बर राजधानी से आरही है, जहां पांच मंत्रियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद हड़कंप मच गया है। बिहार में कोरोना की तीसरी लहर का कहर जारी है, इस बीच नीतीश सरकार के मंत्रियों पर कोरोना का कहर टूट पड़ा है. राज्य सरकार के पांच मंत्रियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को होने कैबिनेट बैठक का प्रारूप बदल दिया गया है. अब बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से होगी. कैबिनेट बैठक के पूर्व सभी मंत्रियों को कोरोना जाँच कराने कहा गया था. इसी को लेकर मंगलवार को सभी का सैम्पल आरटीपीसीआर टेस्ट के लिए भेजा गया. बुधवार को राज्य के दोनों उपमुख्यमंत्री रेणु देवी और तारकिशोर प्रसाद के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई. इनके अतिरिक्त शिक्षा मंत्री विजय चौधरी, अशोक चौधरी और सुनील कुमार की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है. मंत्रियों के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर के बाद नीतीश सरकार ने आज की कैबिनेट बैठक को फिजिकल की जगह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से करने का निर्णय लिया है।

Advertisements
Ad 1

Related posts

केंद्र सरकार ने कई राज्यों के राज्यपाल बदले, बिहार को मिला नया राज्यपाल

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, सीएम नीतीश कुमार सहित एनडीए के सभी पांच उम्मीदवारों ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन भरा‎

होली के जश्न में हादसा : हर्ष फायरिंग में एक की मौत, दूसरा घायल

error: