ताजा खबरेंबिहार

Breaking : प्रकाश पर्व पर निकलने वाला बड़ी प्रभातफेरी, नगर कीर्तन समेत अन्य आयोजन रद्द

पटनासिटी(न्यूज़ क्राइम 24): राजधानी पटना में कोरोना विस्फोट होने के बाद प्रशसन एलर्ट है। वहीं दोनों डिप्टी सीएम के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद सरकारी तंत्र में खलबली मच गई है। कोरोना के बढ़ते रफ़्तार के बाद सरकार ने कोरोना प्रोटोकॉल के अनुसार लॉक डाउन लगाया गया। जिसमे धार्मिक स्थानों पर भीड़ भाड़ पर पावंदी लगाई गई। इसको देखते हुए गुरुपर्व को लेकर पटना साहिब गुरुद्वारा में आज अहम बैठक की गई , जहाँ प्रशासन और तख़्त श्री हरिमंदिर कमिटी के सदस्य शामिल रहे।

इस बैठक में तख्त श्री हरिमंदिर में गुरु गोविंद सिंह जी महाराज का प्रकाश पर्व पर निकलने वाला बड़ी प्रभातफेरी, नगर कीर्तन, समेत अन्य आयोजनो को रद्द कर दिया गया। कोरोना सांकेतिक रूप से पंज प्यारे की मौजूदगी में धार्मिक रस्म करने का फैसला लिया गया । बैठक में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष अवतार सिंह हित, महासचिव इंदरजीत सिंह, सिख संगत, जत्थेदार ۔समेत पटना सिटी अनुमंडल पदाधिकारी पटना सिटी DSP मौजूद रहे। इस बैठक में ली गई निर्णय पर सभी लोगो ने अपना सहमति जताई। वहीं गुरुद्वारा प्रवन्धक कमिटी ने बाहर से आ रहे सिख श्रद्धालुओं से कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए गुरु महाराज के दरबार में न आने की एपल की है।

Related posts

CEIR पोर्टल की मदद से रामपुर पुलिस ने बरामद किए 105 गुम मोबाइल

पटना में पहली बार शराब तस्करों के खिलाफ पूरी महिला टीम ने संभाला मोर्चा, 109.5 लीटर शराब बरामद!

गणेश विसर्जन के दौरान कोसी नदी में डूबा युवक की तलाश जारी

error: