उत्तरप्रदेश

प्रेमिका ने ट्रेन के सामने कूदकर की आत्महत्या!

वाल्टरगंज(सुनील कुमार राव): बस्ती थाना क्षेत्र के गोविद नगर समपार फाटक के पश्चिमी छोर पर प्रेम प्रसंग के चलते ट्रेन के सामने कूदकर एक युवती ने आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। थानाक्षेत्र के रघुनाथपुर की रहने वाली 18 वर्षीय नंदनी उर्फ अर्चना पुत्री राजकुमार सोमवार की शाम को गोविद नगर समपार फाटक के पश्चिमी छोर पर पहुंच गई। तभी गोरखपुर से लखनऊ जा रही ट्रेन के सामने कूद गई। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंचे जीआरपी उप निरीक्षक दिलीप कुमार यादव तथा आरपीएफ उप निरीक्षक सत्यनारायण यादव ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की माता दुर्गावती ने बताया कि उसकी बेटी को गांव का ही एक युवक शादी का झांसा देकर गुमराह कर रहा था। जिसकी शिकायत करने वह और उसकी बेटी सोमवार को स्थानीय थाने पर गई थी। शिकायत दर्ज कर पुलिस ने मंगलवार को थाने पर उसकी बेटी और युवक को बुलाया था। बताया कि बेटी के साथ थाने से निकलने के बाद वह समपार फाटक के पास कुछ सामान खरीदने लगी। इसी बीच उसकी बेटी ट्रेन के सामने कूद गई।

Related posts

सरयू की रेत पर मधुरेंद्र का विश्व कीर्तिमान 220 टन बालू से बनाया 58 फीट लंबा राम दरबार

दीपावली को लेकर अग्निशमन विभाग अलर्ट, जारी की गईं आग से बचाव की विशेष गाइडलाइन

बदमाशों और पुलिस के बीच हुईं मुठभेड़ दो बदमाशों के पैर में लगी गोली!