बिहार

आलमपुर गोणपुरा पंचायत पहुंचे सहकारीता मंत्री

फुलवारी शरीफ, अजित : बिहार सरकार के सहकारिता विभाग के मंत्री डॉ प्रेम कुमार मंगलवार को फुलवारी शरीफ प्रखंड के आलमपुर गोणपुरा पंचायत पहुंचे जहां उन्होंने सहकारिता चौपाल का उद्घाटन किया. मंत्री का गोणपुरा पैक्स अध्यक्ष राजीव रंजन ने भव्य स्वागत किया. इस अवसर पर उपस्थित लोगों को पैक्स में होने वाले कार्यों की जानकारी नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया गया.
सहकारिता मंत्री ने लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि किसानों से सम्बंधित सभी प्रकार की आवश्यक कृषि यंत्रों को पैक्स के माध्यम से उपलब्ध कराया जाएगा.जन औषधि केंद्र , पेट्रोल पंप, गैस आउटलेट, सी एस सी पैक्स में खोले जायेगे.

Advertisements
Ad 1

इस अवसर पर पाटलिपुत्र सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष रितेश कुमार ने किसानों से कहा कि अधिक से अधिक किसानों का खाता को ऑपरेटिव बैंक में खुलवाए इससे बैंक और किसानों दोनों को फायदा होगा.
गोनपुरा पैक्स के अध्यक्ष राजीव रंजन ने मंत्री श्री कुमार से आग्रह किया कि पैक्स में एल पी जी गैस आउटलेट एवं गोदाम निर्माण की स्वीकृति दिया जाए एवं जन औषधि केंद्र में फार्मासिस्ट की आवश्यकता को खत्म किया जाए.
इस अवसर पर संयुक्त निबंधक प्रभात कुमार, कामेश्वर ठाकुर, जिला सहकारिता पदाधिकारी समरेश कुमार सहित पैक्स सदस्यों के साथ बहुत सारे किसान मौजूद रहे.

Related posts

चौकीदार और दफादार पर हुए पुलिसिया दमन और लाठी चार्ज की घटना के बाद भी चिराग पासवान चुके हैं : एजाज अहमद

बख्तियारपुर स्कूल में महिला शिक्षकों के बीच मारपीट, प्राचार्या पर गंभीर आरोप

प्रशासन की बड़ी कार्रवाई 15 एकड़ में लगी अवैध अफीम की खेती नष्ट

error: