बिहार

अपराध व नशामुक्त समाज के लिए आम लोगों का सहयोग जरूरी- डीएसपी

20240507 074552

मनेर : सोमवार को मनेर प्रखंड के ताजपुर टिलहारी मोड़ व सराय गांव में पुलिस पब्लिक के बीच आपसी समन्वय बेहतर करने को लेकर जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डीएसपी पंकज कुमार मिश्रा ने आमलोगों से रूबरू होते हुए कहा कि कभी भी पदाधिकारी के पास आने के लिए बिचौलियों का सहारा ना लें। आम लोगों का कार्य पहले होगा। जनता के सहयोग से जनता को मदद करना हम पदाधिकारी का कर्तव्य है। जनता का समस्या हल करने हम आपके दरवाजे तक पहुंचे हैं ताकि आम लोगों को किसी तरह की परेशानी ना हो।

बेहतर समाज का निर्माण के लिए आपकी और हमारी भूमिका महत्वपूर्ण है। समाज के लोग अगर चाह लेंगे तो समाज अपराध व नशामुक्त होगा। क्योंकि पुलिस आपकी मदद करने के लिए हमेशा तैयार है। इसलिए पुलिस के साथ भरोसे से काम करें। स्मैक जैसे नशा आम लोगों के प्रयास से जड़ से खत्म होगी इसमें पुलिस का पूरा सहयोग रहेगा। अगर आम लोग ध्यान नहीं देंगे तो यह नशा एक दिन नासूर बन जाएगा। मौके पर मनेर थानाध्यक्ष सुनील कुमार भगत, ब्रह्मप्रकाश यादव, रजनीश कुमार, समाजसेवी प्रणेश कुमार उर्फ मालिक,राकेश कुमार, रविन्द्र राय, पिंटू कुमार, मिंटू कुमार, रणधीर कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

Related posts

दो दिवसीय एएफपीआईकॉन बिहार सम्मेलन का समापन, फैमिली फिजिशियन की भूमिका पर चर्चा

मिल्लत कॉलेज, दरभंगा में ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कोमल मीणा ने भदौर थाना का किया निरीक्षण, जनता दरबार में सुनीं लोगों की समस्याएं