बिहार

भीषण गर्मी में राहगीरों को बांटा गया शीतल सत्तू

पटनासिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) भीषण गर्मी को देखते हुए मारवाड़ी महिला समिति, पटना सिटी शाखा द्वारा शनिवार को मिर्चाई गली के बाहर सेवा कार्य का आयोजन किया गया। इस दौरान टोटो चालक, ऑटो चालक एवं राहगीरों के बीच शीतल पेय सत्तू का वितरण किया गया। कार्यक्रम में समिति की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मीना गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने स्वयं अपने हाथों से सत्तू घोलकर लोगों के बीच सेवा भाव से वितरण किया। समिति की सदस्याओं ने भी पूरे उत्साह एवं समर्पण के साथ सेवा कार्य में सहयोग प्रदान किया।

Advertisements
Ad 1

इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष तारा झुनझुनवाला, शाखा सचिव पूजा माखरिया, काजल सिंघानिया, पूनम झुनझुनवाला, मीनू केडिया, यामिनी मित्तल, नीता राठी, अमृता गिनोढिया, सेजल झुनझुनवाला, इंदु अग्रवाल, सीमा गोयल एवं मधु डोकानियां सहित कई सदस्याएं मौजूद रहीं। समिति की ओर से कहा गया कि गर्मी के मौसम में जरूरतमंदों एवं राहगीरों की सेवा करना सामाजिक दायित्व है और आगे भी इस प्रकार के सेवा कार्य जारी रहेंगे।

Related posts

अपहृत युवक को छुड़ाने पहुंची पुलिस पर गोलियों की बौछार, प्रभारी थानाध्यक्ष समेत दो पुलिसकर्मी घायल!

सीएम सम्राट चौधरी बोले- मोदी सरकार के 12 साल में बदला बिहार, डिफेंस कॉरिडोर से हर जिले में एयर कनेक्टिविटी तक

शेखपुरा में 14 और 17 जून को सिपाही भर्ती परीक्षा, 7 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा, धारा 144 लागू

error: