बिहार

स्कूल की चारदीवारी का भूमि पूजन कर निर्माण कार्य शुरू

गया(अरुणजय प्रजापति): डुमरिया प्रखंड के छकरबंधा पंचायत के हाई स्कूल बरहा में मनरेगा के तहत चाहरदीवारी निर्माण कार्य के लिए भूमि पूजन की गई। निर्माण कार्य मुखिया इम्तेयाज अहमद के पहल से शुरू हुआ है।बुधवार को स्कूल प्रधानाध्यापक सुरेश कुमार यादव व यूपी यादव ने भूमि पूजन कर चारदीवारी निर्माण कार्य प्रारंभ करवाया। इस दौरान मनरेगा पीओ ने बताया कि ग्रामीणों व विद्यालय के शिक्षकों के निगरानी में पुर्ण कराया जाएगा।

इस कार्य मे किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं कि जाएगी।विदित हो कि स्कूल में चारदीवारी न होने कारण बच्चों को इधर उधर जाने की संभावना बनी रहती है ।ग्रामीणों एवं प्रधानाध्यापक के कहने पर पंचायत के मुखिया इम्तेयाज अहमद के पहल से चारदीवारी का निर्माण कार्य कराया जा रहा है ।जिसे लोगों में हर्ष का माहौल कायम है।इस मौके पर पीओ मुरली मनोहर, पीटीए रमेश कुमार, जेई कुमार धीरज, समाजसेवी रामाशीष यादव पूर्व मुखिया संजय प्रसाद अनिल सिंह, निरजन कुमार ध्रुपेंद्र कुमार तथा विद्यालय के शिक्षक विश्वजीत कुमार, सतेंद्र कुमार बबिता कुमारी सहित विद्यालय के छात्र एवं छात्राएं उपस्थित थे।

Related posts

अगलगी में दो परिवारों के घर और दुकान जलकर राख, लाखों की संपत्ति का नुकसान

नेपाल से शराब लेकर भारतीय सीमा में घुसते ही दो तस्कर गिरफ्तार, 32.7 लीटर नेपाली शराब बरामद!

पत्रकार आदित्य गिरी के पिता का निधन, पत्रकारिता जगत में शोक की लहर