बिहार

पीसीसी सड़क व नाला निर्माण से होगा गांव का विकास : विधायक गोपाल रविदास

फुलवारीशरीफ, अजित। फुलवारी शरीफ विधानसभा क्षेत्र में विधायक निधि और मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के तहत विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन विधायक गोपाल रविदास ने किया।

इस मौके पर परसा पंचायत के अब्दुल्ला चक, सकरैचा पंचायत के सलारपुर टरवा मुशहरी, सकरैचा, सोताचक, धनुकी, ढ़िबरा पंचायत के कनकटीचक, पलंगा, फतेहपुर, हसनपुरा, शाहपुर, माधोपुर और जानीपुर में नाला एवं पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का लोकार्पण किया गया।

विधायक ने कहा कि जो काम पिछले 20 वर्षों से अधूरे थे, उन्हें हमने 5 साल में पूरा कर दिखाया. सरकार से संघर्ष कर ₹20 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन कराया गया है। कार्यक्रम में वरिष्ठ माले नेता शरीफा मांझी, प्रखंड राजद अध्यक्ष श्रवन यादव, मंटू शाह, सुभम यादव, साधु शरण, , ललिन पासवान, अनिल चंद्रवंशी, नौलेश यादव, भोला चौधरी, सचिन यादव, सूरज, संजय ठाकुर समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Related posts

गन्ना यंत्रीकरण योजना : किसानों को दिवाली में कृषि यंत्रों की खरीद पर 50 फीसदी तक अनुदान

IGIMS में जटिल इसोफेगस-प्लूरल फिस्टुला का आधुनिक एंडोस्कोपिक तकनीक से सफल प्रबंधन

लिवर प्रत्यारोपण की ऐतिहासिक उपलब्धि पर IGIMS की चिकित्सकीय टीम ने स्वास्थ्य मंत्री निशांत से की शिष्टाचार मुलाकात